चूरू जिले की दूधवाखारा थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-52 (NH-52) पर नाकाबंदी के दौरान 25 किलो डोडा पोस्त बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ तस्करी में प्रयुक्त आई-20 लग्जरी कार भी जब्त कर ली है।

नाकाबंदी के दौरान हुई कार्रवाई

थानाधिकारी देवेंद्र सोनी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मयूर होटल के पास एनएच-52 पर नाकाबंदी की गई थी।

इस दौरान चूरू की ओर से आ रही एक आई-20 कार को रोककर उसमें सवार दो युवकों से पूछताछ की गई। उनके जवाब संदिग्ध लगने पर वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें 25 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ।

हिसार ले जाया जा रहा था डोडा पोस्त

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सालासर के एक होटल से डोडा पोस्त लेकर हिसार जा रहे थे। इससे पहले कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचते, पुलिस ने उन्हें नाकाबंदी के दौरान पकड़ लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने अनूप निवासी रावतखेड़ा, हिसार तथा संदीप कुमार निवासी मगलिया सूरतिया, हिसार को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की आगे की जांच सदर थाना प्रभारी इंद्रलाल महर्षि कर रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...