चूरू। जिले के रतननगर थाना क्षेत्र में खारिया गांव के पास सड़क पर अचानक आए गोवंश से एक कार टकरा गई। हादसे में गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
चूरू से गांव लौटते समय हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामदेवरा निवासी 28 वर्षीय सुभाष कार से चूरू से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान खारिया गांव के पास अचानक एक गोवंश सड़क पर आ गया। चालक वाहन को संभाल नहीं सका और कार सीधे गोवंश से टकरा गई।
हादसे के बाद कार काफी दूरी तक घिसटती चली गई, जिससे वाहन को गंभीर नुकसान पहुंचा।
घायल चालक का अस्पताल में उपचार
हादसे में घायल सुभाष को उपचार के लिए डीबी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय सामने से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था। यदि उस समय विपरीत दिशा से कोई वाहन गुजर रहा होता, तो बड़ा सड़क हादसा हो सकता था।






