चूरू। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) से सेवानिवृत्त विकास अधिकारी महेंद्र कुमार चौबे का शनिवार को चूरू के वार्ड संख्या 55, 56 और 58 के अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माल्यार्पण, शॉल, साफा, प्रतीक चिन्ह भेंट कर तथा आतिशबाजी के साथ उनका सम्मान किया गया।
समारोह में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे और महेंद्र कुमार चौबे के सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों की सराहना की।
सामाजिक सरोकारों के लिए मिली सराहना
कार्यक्रम के संयोजक साजिद गुर्जर ने कहा कि महेंद्र कुमार चौबे ने सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके अनुभव और सेवाओं का लाभ समाज को मिलता रहेगा।
पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा का किया उल्लेख
इस अवसर पर उस्मान चेजारा ने कहा कि महेंद्र कुमार चौबे ने चूरू को हराभरा बनाने के लिए सराहनीय योगदान दिया है। वहीं अल्ताफ रंगरेज ने कहा कि उन्होंने राजकीय सेवा के साथ-साथ जनसेवा के क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है।
नौशाद सिसोदिया ने उनके जन्मदिवस के अवसर पर स्वस्थ, दीर्घायु और सुखद जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में शोएब गुर्जर, याकूब चेजारा, जाकीर चेजारा, लियाकत चेजारा, रमजान रंगरेज, सुलेमान मणीयार, इमरान कुरेशी, शौकत गुर्जर, डॉ. इरफान अंसारी, फैसल सोलंकी, मोहम्मद रिजवान, फैजान गुर्जर, मुस्तकीम कुरैशी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में साजिद गुर्जर ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।






