चूरू के कोतवाली थाना में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक युवक ने अपनी बहन और उसके पाले हुए बंदर से परेशान होकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की कालिका टीम मौके पर पहुंची और समझाइश के साथ वन विभाग को भी सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई कराई।

बहन और बंदर से परेशान होने की शिकायत

पुलिस को दिए परिवाद में शहर के वार्ड संख्या-1 स्थित शिव कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय दिलीप सैनी ने बताया कि उसकी बड़ी बहन ने घर में एक बंदर पाल रखा है। आरोप है कि वह बंदर को घर में खुला छोड़ देती है, जिससे परिवार के सदस्य भय के माहौल में रहते हैं।

परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी बहन बिना किसी बात के घरवालों से विवाद करती है, मारपीट की धमकी देती है तथा बंदर को परिवार के सदस्यों पर हमला करने के लिए उकसाती है।

कालिका टीम पहुंची मौके पर

शिकायत मिलने पर महिला गश्त दल (कालिका टीम) की सदस्य कौशल्या और पूनम मौके पर पहुंचीं। उन्होंने संबंधित महिला को समझाइश दी तथा बंदर को सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए वन विभाग को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे अनोखे मामले

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब इस प्रकार का असामान्य मामला थाने पहुंचा हो। इससे पहले भी गैस सिलेंडर में लीकेज की शिकायत लेकर एक महिला सिलेंडर सहित थाने पहुंच चुकी है। वहीं, घर में गोह (मॉनिटर लिज़र्ड) घुसने पर भी लोगों ने पुलिस से सहायता मांगी थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...