चूरू के जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) कार्यालय में शुक्रवार को सज्जन सिंह सैनी ने नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) के रूप में पदभार ग्रहण किया। हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के तहत उनकी नियुक्ति चूरू में की गई है।

सज्जन सिंह सैनी इससे पहले प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पदभार ग्रहण करने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और शहर के गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

माल्यार्पण और साफा पहनाकर किया स्वागत

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सैनी का माल्यार्पण किया, गुलदस्ता भेंट किया और पारंपरिक साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का माहौल आत्मीय और उत्साहपूर्ण रहा।

शिक्षा विभाग के कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी किशनलाल गहनोलिया, डीईओ (प्रारंभिक) ओमप्रकाश प्रजापत, एडीईओ बृजेंद्र दाधीच, सरिता आत्रेय, गोविंद सिंह राठौड़, सांवरमल गहनोलिया, रामूराम बुंदेला, खालिद तुगलक सहित शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उपस्थित सभी लोगों ने सज्जन सिंह सैनी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की अपेक्षा जताई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...