घांघू में संगम टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, 32 टीमें मैदान में उतरीं
चूरू जिले के घांघू गांव में संगम टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अब्दुल वहाब ने फीता काटकर तथा गेंद खेलकर किया। उद्घाटन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी, हाजी अब्दुल हबीब अनवरी, समाजसेवी महावीर नेहरा, पूर्व सरपंच जयप्रकाश शर्मा, पूर्व उप सरपंच लखेंद्र सिंह राठौड़, वरिष्ठ शिक्षक राजकुमार फगेड़िया, खेल प्रशिक्षक सफी मोहम्मद गांधी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शेखावाटी की 32 टीमें लेंगी हिस्सा
आयोजन समिति के गुलशन भार्गव और मोहम्मद आकिल ने बताया कि प्रतियोगिता में चूरू, झुंझुनूं और सीकर सहित पूरे शेखावाटी क्षेत्र की 32 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता लगभग आठ दिनों तक चलेगी, जिसमें विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।
उद्घाटन मुकाबले में दूधवाखारा की जीत
प्रतियोगिता का पहला मैच सिरसली और दूधवाखारा के बीच खेला गया। मुकाबले में दूधवाखारा की टीम ने जीत दर्ज कर विजयी शुरुआत की। शानदार प्रदर्शन के लिए जसवंत (दूधवाखारा) को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
मैच में इरफान और अकरम ने अंपायर की भूमिका निभाई।
आयोजन समिति ने निभाई अहम भूमिका
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मोहम्मद आकिल, गुलशन भार्गव, मोहम्मद तालीम, निकीत शर्मा, मोहम्मद वासिद, अनवर अली कुरैशी, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद आजम, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद हारून, मोहम्मद जायद, चंदन भार्गव, इमरान बहलीम और हुसैन मनवर सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।






