लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह की 107वीं जयंती पर चूरू में श्रद्धांजलि, वीरता को किया नमन

लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह की 107वीं जयंती के अवसर पर चूरू में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनके सैन्य योगदान, अदम्य साहस और राष्ट्रसेवा को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कर्तृत्व को देश के लिए प्रेरणादायक बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

वीरता और राष्ट्रसेवा को किया याद

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह का साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

इस अवसर पर युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में करणी सेना के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ढाढर, जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह, पूर्व पार्षद निरंजन सिंह, पूर्व सरपंच हनुमान सिंह बिन्नासर, नरेंद्र सिंह पोटी, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल हनुमान राव, दीपेंद्र सिंह राठौड़, भवानी सिंह, खेल प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह खारिया, राजवीर सिंह गार्ड सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...