रतनगढ़ में युवक से अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार
रतनगढ़। रतनगढ़-राजलदेसर सड़क मार्ग पर गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक सड़क किनारे कीकर के पेड़ के नीचे मुंह पर तौलिया बांधे खड़ा है और उसके पास हथियार होने की आशंका है।
तलाशी में मिला अवैध हथियार
सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपनी पहचान नेमीचंद (25) पुत्र रूघाराम मेघवाल, निवासी दस्सूसर के रूप में बताई।
संदेह होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल तथा पैंट की जेब से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।
लाइसेंस नहीं मिलने पर किया गिरफ्तार
पुलिस ने बरामद पिस्टल को जब्त कर जांच की, जिसमें वह अनलोड मिली। इसके बाद युवक से हथियार का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।






