जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 27,100 रुपये और ताश की गड्डी की जब्त
चूरू। जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद (आईपीएस) के निर्देशानुसार जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतननगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 27,100 रुपये की जुआ राशि और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
बंजर भूमि पर खेल रहे थे जुआ
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार (आरपीएस) और वृत्ताधिकारी गजेन्द्र सिंह (आरपीएस) के सुपरविजन तथा रतननगर थानाधिकारी सुभाषचंद के नेतृत्व में की गई।
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने रोही रतननगर स्थित एक खाली बंजर भूमि पर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार किया।
ये लोग हुए गिरफ्तार
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें
- नेमीचंद (55) पुत्र गोपालराम माली, निवासी वार्ड नंबर 10, रतननगर
- साबिर (45) पुत्र इनायतखा कायमखानी, निवासी वार्ड नंबर 12, रतननगर
- प्रवीण (40) पुत्र परमेश्वरलाल ब्राह्मण, निवासी वार्ड नंबर 10, रतननगर
- मोजुद्दीन (59) पुत्र बनारसबली शेख, निवासी वार्ड नंबर 12, रतननगर
- शाहरुख (32) पुत्र कासम लिलगर, निवासी वार्ड नंबर 13, रतननगर
शामिल हैं।
मामला दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 27,100 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। इस संबंध में रतननगर थाना में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।






