रतनगढ़ में 13 वर्षीय बालक लापता, जोधपुर जंक्शन से आया था आखिरी फोन
रतनगढ़। चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के हुडेरा गांव से एक 13 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है।
20 जुलाई से घर से है लापता
पुलिस के अनुसार गिरधारीलाल पुत्र चनण भारती, निवासी हुडेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका 13 वर्षीय पुत्र आलोक 20 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
जोधपुर जंक्शन से आया था फोन
परिजनों के अनुसार 21 जुलाई की शाम एक अज्ञात मोबाइल नंबर से जोधपुर जंक्शन से फोन आया था। इसके बाद से बालक से कोई संपर्क नहीं हो सका और न ही वह घर लौटा है।
पुलिस ने शुरू की तलाश
पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है और मामले की जांच जारी है।






