आज चूरू जिले की 10 ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर, जानिए कहां-कहां होंगे आयोजन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से चूरू जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत फॉलो-अप शिविरों का आयोजन जारी है। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार, 27 जुलाई को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्वेता कोचर ने बताया कि इन शिविरों में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों का फॉलो-अप किया जाएगा और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

आज इन ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

27 जुलाई को निम्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे

  • चूरू उपखंड: सातड़ा
  • रतनगढ़ उपखंड: सीतसर, भूखरेड़ी
  • तारानगर उपखंड: बांय
  • बीदासर उपखंड: बालेरा
  • सुजानगढ़ उपखंड: जीली
  • राजगढ़ उपखंड: देराजसर, सवाई बड़ी
  • सरदारशहर उपखंड: जसवंतपुरा, सांखणताल

31 जुलाई तक जारी रहेगा शिविरों का कार्यक्रम

जिला प्रशासन के अनुसार ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन 28 जुलाई से 31 जुलाई तक भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रशासन ने संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...