एक साल से फरार स्थायी वारंटी सांडवा पुलिस के हत्थे चढ़ा, विशेष अभियान में बड़ी सफलता

चूरू जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सांडवा थाना पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सुजानगढ़) सतपाल सिंह तथा वृत्ताधिकारी बीदासर विजय कुमार ने की।

एक वर्ष से फरार था आरोपी

पुलिस के अनुसार, सांडवा थानाधिकारी महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए भीयाराम पुत्र मुंशीराम बावरी, निवासी रेड़ा, थाना सांडवा, जिला चूरू को सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी था।

न्यायालय ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

कार्रवाई में कांस्टेबल राजेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...