जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली शिक्षण सामग्री, मदर्स एलएस करमा फाउंडेशन की पहल

रतनगढ़ मदर्स एलएस करमा फाउंडेशन, बीकानेर की ओर से रतनगढ़ तहसील के गांव नोसरिया स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में अध्ययनरत जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री (स्टेशनरी) वितरित की गई। शिक्षक पंकज पीपलवा की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं में सहयोग देना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर फाउंडेशन की प्रदेश महिला एवं बाल विकास प्रकोष्ठ प्रभारी गीतुश्री घोड़ेला, फाउंडेशन सदस्य संतोष सारस्वत, सरोज भाम्भू तथा विद्यालय के संस्था प्रधान गोपाल कृष्ण पारीक मंचासीन रहे।

विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने का संदेश

विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई, जिससे बच्चों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गीतुश्री घोड़ेला ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाती है और समाज को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उनके सपनों को साकार करने में सहयोग देना है।

Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...