शादी में गया था परिवार, पीछे से सूने मकान में लाखों के जेवर-नकदी पर चोरों का हाथ साफ

चूरू जिले के राजलदेसर कस्बे के वार्ड संख्या 35 में देर रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। घटना के समय मकान मालिक का परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, महावीर खडोलिया का परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया।

घर का सामान बिखरा मिला, जेवर और नकदी गायब

परिजन संजय महावर के अनुसार, उनकी माताजी रात में एक रिश्तेदार के घर गई हुई थीं। सुबह करीब पांच बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है।

जांच करने पर अलमारी में रखी सोने की तीन अंगूठियां, चांदी की तीन जोड़ी पायजेब, कानों के झूमर तथा 38 हजार रुपये नकद गायब मिले।

सीसीटीवी में कैद हुए तीन संदिग्ध

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर तीन संदिग्ध युवक नजर आए हैं।

पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है।

Live Updates
07:18 (IST) 08 Jul 2026
Churu News : पत्रकार पर जानलेवा हमला CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी, पत्रकार संगठनों में रोष

चूरू के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह शेखावत पर हुए जानलेवा हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि नशे की शिकायत करने और पुलिस कार्रवाई का वीडियो साझा करने के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...