चूरू पुलिस में बड़ा फेरबदल, 9 नए सीआई की एंट्री; 8 थाने खाली

चूरूबीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ओमप्रकाश ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 पुलिस निरीक्षकों (सीआई) के तबादला एवं पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव का सबसे बड़ा असर चूरू जिले में देखने को मिलेगा, जहां 9 नए सीआई की नियुक्ति की गई है, जबकि 6 पुलिस निरीक्षकों का अन्य जिलों में तबादला कर दिया गया है।

तबादला आदेश के बाद चूरू जिले के कई थानों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में जाएगी। सभी नवपदस्थापित सीआई जल्द ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जॉइनिंग देंगे, जिसके बाद उन्हें थानों और सर्किलों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।


8 थानों में नए थानाधिकारियों की होगी तैनाती

तबादला सूची के बाद चूरू जिले के आठ थानों में थानाधिकारी (एसएचओ) के पद रिक्त हो गए हैं। ऐसे में कानून-व्यवस्था को प्रभावित होने से बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक स्तर पर जल्द नई पदस्थापन सूची जारी किए जाने की संभावना है।

इस प्रशासनिक फेरबदल से जिले के कई महत्वपूर्ण थानों में नई कार्यशैली और नेतृत्व देखने को मिलेगा।


इन जिलों से आए 9 नए सीआई

जारी सूची के अनुसार हनुमानगढ़ से सीआई सुभाष कच्छावा, कैलाशचंद्र, जगदीश सिंह गोदारा और हनुमानाराम को चूरू भेजा गया है।

वहीं श्रीगंगानगर से राजेंद्र सिंह, बजरंगलाल, अजय कुमार और कृष्ण कुमार का तबादला चूरू किया गया है। इसके अलावा बीकानेर से धीरेंद्र सिंह शेखावत को भी चूरू में पदस्थापित किया गया है।


इन अधिकारियों का हुआ चूरू से तबादला

चूरू जिले से हमीरवास एसएचओ राय सिंह, सुजानगढ़ सदर एसएचओ पुष्पेंद्र झाझड़िया, सरदारशहर एसएचओ मदनलाल विश्नोई और डीएसटी प्रभारी जयप्रकाश झाझड़िया का तबादला हनुमानगढ़ किया गया है।

इसके अलावा सिद्धमुख एसएचओ इमरान खान को श्रीगंगानगर तथा राजलदेसर एसएचओ सुरेंद्र बारुपाल को बीकानेर भेजा गया है। वहीं पहले से अन्य रेंज में स्थानांतरित हुए अधिकारियों के कारण भी जिले के कई थानों में नई नियुक्तियां की जाएंगी।

Live Updates
10:49 (IST) 09 Jul 2026
Churu News : हनुमान बेनीवाल को सीआर चौधरी की नसीहत, बोले- ओछी टिप्पणियों से बचें

चूरू के ईंयारा में स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बनाने के लिए व्यक्तिगत टिप्पणियों की बजाय मुद्दों पर राजनीति जरूरी है।

07:44 (IST) 09 Jul 2026
Churu News : जमीन विवाद में दलित युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-सरियों से पीटा

चूरू के गाजसर गांव में जमीन कब्जाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए दलित युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...