राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना: चूरू में 6 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण, पीड़ितों को प्रतिकर देने का निर्णय

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), चूरू की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनिका पुरोहित ने की।

बैठक में राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना के अंतर्गत लंबित प्रार्थना पत्रों पर विचार करते हुए कुल छह प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।

पीड़ितों को न्यायोचित प्रतिकर देने का निर्णय

बैठक के दौरान अपराध से प्रभावित पीड़ित व्यक्तियों को न्यायोचित क्षतिपूर्ति एवं प्रतिकर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लंबित मामलों की समीक्षा की गई। विचार-विमर्श के बाद पात्र मामलों में पीड़ितों को प्रतिकर प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम., मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार पूनिया, जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष महेश प्रताप सिंह राठौड़, राजकीय अधिवक्ता रोशन सिंह राठौड़ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कृष्णा राकेश कांवत उपस्थित रहे। सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने बैठक का समन्वय किया।

Live Updates
14:44 (IST) 01 Aug 2026
Churu News : 5 घंटे की वार्ता के बाद टूटा गतिरोध, दिवंगत जवान जगवीर का हुआ अंतिम संस्कार

अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले भारतीय सेना के जवान जगवीर रेपसवाल के अंतिम संस्कार से पहले परिजनों ने शहीद का दर्जा, अनुकंपा नियुक्ति और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर अंतिम संस्कार रोक दिया था। करीब पांच घंटे की वार्ता के बाद सहमति बनने पर दाह संस्कार संपन्न हुआ।

14:39 (IST) 01 Aug 2026
Churu News : निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

चूरू में शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ने का आह्वान

09:09 (IST) 01 Aug 2026
Churu News :BRO जवान जगवीर रेपसवाल को शहीद का दर्जा देने की मांग, पार्थिव देह लेने से परिजनों का इनकार

अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान पत्थर गिरने से जान गंवाने वाले BRO जवान जगवीर रेपसवाल को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। मांग पूरी नहीं होने पर रास्ता जाम करने की चेतावनी दी गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...