सड़क हादसे में 38 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

चूरू जिले के बीदासर में गोपालपुरा रोड पर रूपेली के पास हुए एक सड़क हादसे में वार्ड संख्या 30 निवासी 38 वर्षीय अशोक कुमार की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार को राहगीरों की मदद से बीदासर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मोबाइल पर मिली हादसे की सूचना

मृतक के भतीजे अजय कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उन्हें मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना मिली कि रूपेली के पास बाइक दुर्घटना में अशोक कुमार की मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

Live Updates
14:13 (IST) 31 Jul 2026
Churu News : सरकारी अस्पताल में अब बिना चीरा लगाए होंगे जटिल ऑपरेशन, 80 लाख की अत्याधुनिक मशीनें स्थापित

भामाशाहों के सहयोग और श्री गांधी बाल निकेतन की मेडिकल इक्विपमेंट परियोजना के तहत रतनगढ़ के सेठ सूरजमल जालान राजकीय जिला चिकित्सालय में जनरल सर्जरी विभाग के लिए 80 लाख रुपये की आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। इससे अब कई जटिल ऑपरेशन स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेंगे।

11:25 (IST) 31 Jul 2026
Churu News : भारी बारिश से सीएचसी में भरा पानी, विधायक ने किया निरीक्षण; 24 घंटे में निकासी के दिए निर्देश

चूरू जिले के राजलदेसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारी बारिश के बाद वार्ड, लेबर रूम, डॉक्टरों के कक्ष और दवा स्टोर तक पानी भर गया। विधायक पूसाराम गोदारा ने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल जल निकासी और आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए।

07:27 (IST) 31 Jul 2026
Churu News : सरकारी स्कूल के पीटीआई पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज; ग्रामीणों का प्रदर्शन

चूरू जिले की बिदासर तहसील में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक पीटीआई के खिलाफ 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, जबकि आरोपी शिक्षक की तलाश जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...