चूरू जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए दो दिवसीय एरिया डॉमिनेशन अभियान में व्यापक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक निष्चय प्रसाद एम. के निर्देशन तथा बीकानेर रेंज आईजी के आदेश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी गई।

अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार, रिछपाल सिंह (राजगढ़) और सतपाल सिंह (सुजानगढ़) के सुपरविजन में किया गया।


293 ठिकानों पर एक साथ दबिश

पुलिस की 58 टीमों में शामिल 231 पुलिसकर्मियों ने जिलेभर में सक्रिय अपराधियों के 293 संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इस दौरान 29 स्थानों की विशेष रूप से गहन जांच की गई।

अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में 89 सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 20 वारंटी भी शामिल हैं, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे।


नशा, अवैध शराब और हथियारों पर भी कार्रवाई

अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों, शराब और हथियारों के खिलाफ भी कार्रवाई की।

  • एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 मामला दर्ज कर 3 किलो 154 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
  • अवैध शराब के खिलाफ 19 कार्रवाई करते हुए 13 मामले दर्ज किए गए और 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
  • आर्म्स एक्ट के तहत 1 कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई।
  • अन्य धाराओं में 4 मामलों में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अपराधियों में मचा हड़कंप

पुलिस का कहना है कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य जिले में सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है। अभियान के दौरान हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप की स्थिति रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...