चूरू चूरू कोतवाली पुलिस ने डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) की सूचना और सहयोग से कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब 7 ग्राम स्मैक (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1.40 लाख रुपये है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

डीएसटी की सूचना पर की गई नाकाबंदी

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार एवं डीएसपी गजेंद्र सिंह के सुपरविजन तथा शहर कोतवाल गौरव खिड़िया के नेतृत्व में की गई।

गश्त के दौरान एसआई बलवंतराम को डीएसटी टीम से सूचना मिली कि एक कार में अवैध स्मैक ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर राजकीय गोयनका स्कूल के पास नाकाबंदी की गई।

भागने की कोशिश में पकड़ा गया आरोपी

नाकाबंदी के दौरान सुभाष चौक की ओर से आ रही कार का चालक पुलिस को देखकर वाहन मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया और चालक प्रदीप सिंह राजपूत (26) निवासी वार्ड संख्या 14, शेखावत कॉलोनी, चूरू को हिरासत में ले लिया।

तलाशी में मिली स्मैक

पुलिस के अनुसार कार और आरोपी की तलाशी लेने पर 7 ग्राम स्मैक (चिट्टा) बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त कर लिया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

कार्रवाई में कोतवाली के एसआई बलवंत सिंह एवं डीएसटी प्रभारी किशनाराम के नेतृत्व में कांस्टेबल सज्जन कुमार, कुलदीप, सुनील कुमार, गणेशनारायण सहित डीएसटी टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...