चूरू पुलिस महकमे में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद द्वारा जारी आदेश के तहत 35 पुलिस निरीक्षकों (PI) और उप-निरीक्षकों (SI) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। इस फेरबदल के बाद जिले के कई प्रमुख थानों में नए थानाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जारी आदेश के अनुसार सुजानगढ़, रतनगढ़, कोतवाली चूरू, सदर चूरू, तारानगर, साहवा, सालासर, छापर, भानीपुरा, राजलदेसर, हमीरवास, महिला थाना, साइबर थाना और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन प्रमुख थानों को मिले नए थानाधिकारी
स्थानांतरण सूची के अनुसार मुकुट बिहारी को थानाधिकारी सुजानगढ़, सुखराम चोटिया को सदर सुजानगढ़, गौरव खिड़िया को कोतवाली चूरू, मोटाराम को छापर, शंकरलाल को सालासर, बेगाराम को राजलदेसर, रणपाल बिश्नोई को हमीरवास तथा संदीप कुमार को रतनगढ़ का थानाधिकारी बनाया गया है।
वहीं इंद्रलाल को सदर चूरू, महेंद्र कुमार को सांडवा, कुसुमलता को महिला थाना चूरू तथा कमल कुमार को साइबर थाना चूरू की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वेटिंग में चल रहे अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
लंबे समय से पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे कई अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। इनमें जगदीश सिंह को साहवा, कृष्ण कुमार को बीदासर, अजय कुमार को भालेरी, धीरेन्द्र सिंह को सरदारशहर, पुष्पेंद्र सिंह को तारानगर, जयप्रकाश झाझड़िया को दूधवाखारा, अमित कुमार स्वामी को यातायात शाखा तथा देवेन्द्र सोनी को जिला विशेष शाखा का प्रभारी बनाया गया है।
उप-निरीक्षकों में भी व्यापक बदलाव
उप-निरीक्षक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। धर्मेंद्र सिंह को सिद्धमुख, सुभाष चंद्र को रतननगर, किशनाराम को डीएसटी प्रभारी, कमलेश कुमार को राजगढ़ तथा हंसराज गुर्जर को चौकी गोठश्या भेजा गया है।
इसके अलावा मोहर सिंह मीणा और पृथ्वीराज को कोतवाली चूरू, कोहर सिंह को सुजानगढ़ तथा दलीप सिंह को सरदारशहर में पदस्थापित किया गया है। एसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।






