चूरू जिले में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत दिलाई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई।

सुबह से बदला मौसम का मिजाज

सुबह आसमान में घने बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। करीब सुबह 7 बजे हल्की बारिश शुरू हुई, जो कुछ ही देर में तेज बारिश में बदल गई। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान थे। सोमवार शाम को भी मौसम बदला था, लेकिन बारिश नहीं हुई थी।

मौसम विभाग ने जताई बारिश बढ़ने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 21 और 22 जुलाई को कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, जबकि भरतपुर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि 23 से 27 जुलाई के दौरान कोटा, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में मानसून सक्रिय रहेगा तथा अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

किसानों के लिए राहत लेकर आई बारिश

करीब दो सप्ताह बाद हुई इस बारिश से खेतों में खड़ी मुरझाई फसलों को राहत मिली है। लंबे समय से वर्षा नहीं होने के कारण फसलें प्रभावित हो रही थीं। किसानों का मानना है कि समय पर हुई बारिश से खरीफ फसलों की बढ़वार में मदद मिलेगी और कृषि कार्यों को भी गति मिलेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...