चूरू। पीएम श्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक राजेंद्र सिंह पूनिया का आरपीएससी द्वारा आयोजित कॉलेज शिक्षा पीटीआई भर्ती-2024 में चयन होने पर विद्यालय परिवार की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
माल्यार्पण और साफा पहनाकर किया सम्मानित
समारोह के दौरान विद्यालय स्टाफ ने राजेंद्र सिंह पूनिया का माल्यार्पण, साफा पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य बबीता सैनी ने कहा कि राजेंद्र सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनका चयन विद्यालय परिवार के साथ-साथ पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है।
वहीं उपप्रधानाचार्य विजयपाल धुआं ने कहा कि उनकी सफलता युवा शिक्षकों और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
सफलता का श्रेय साथियों और वरिष्ठों को दिया
सम्मान समारोह में राजेंद्र सिंह पूनिया ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों का सहयोग और वरिष्ठों का मार्गदर्शन उनकी सफलता की सबसे बड़ी पूंजी रहा है। उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा और खेल के क्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी उनके चयन को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बड़ी संख्या में शिक्षक रहे उपस्थित
कार्यक्रम में रमेश कुमार पूनिया, गायत्री प्रजापत, अलका गोयल, दीपक चंद्र, मंजू कुमारी, आशुतोष गांगुली, अभिलाषा, संजू, अभय कुमार, विनय कुमार सोनी, गौरीशंकर राव, रोशनी, सुनील प्रजापति, मोहम्मद याकूब खान, चंदगीराम दूत, मंजू मील, निखिल भगासरा, नीलोफर, प्रेमलता, रोहिताश कुमार, अमित कुमार सैनी, आरती सामौर, अनिता कुमारी, जयवीर फगेड़िया, सरिता राव सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






