चूरू जिले के सदर थाना क्षेत्र के श्यामपुरा गांव निवासी 35 वर्षीय देवीलाल मेघवाल के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

काम पर जाने के लिए निकला, वापस नहीं लौटा

पुलिस के अनुसार, लापता युवक के छोटे भाई शेराराम मेघवाल ने सदर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 20 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे देवीलाल मेघवाल घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। इसके बाद रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्ट के अनुसार, देवीलाल मेघवाल विवाहित है और उसके तीन बच्चे हैं। उसका रंग सांवला, कद करीब 5.5 फीट है। घर से निकलते समय उसने पैंट-शर्ट पहन रखी थी।

सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच एएसआई श्रीराम को सौंपी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...