चूरू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय से एक युवती के कथित अपहरण के चर्चित मामले में कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खंडवा निवासी भरत स्वामी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए कार्रवाई लगातार जारी है।

एसपी कार्यालय से युवती को ले जाने का है आरोप

पुलिस के अनुसार, 25 मई 2026 को झाड़सर गजिया निवासी कृष्ण कुमार अपनी पत्नी भावना के साथ सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे थे।

रिपोर्ट में कृष्ण कुमार ने बताया था कि दोनों ने 18 मई 2026 को जयपुर में प्रेम विवाह किया था और युवती के परिजनों से जान का खतरा होने के कारण पुलिस सुरक्षा की मांग करने आए थे।

आरोप है कि इसी दौरान दर्जनों लोग एसपी कार्यालय पहुंचे, दोनों के साथ मारपीट की और भावना को जबरन घसीटते हुए कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। साथ ही कृष्ण कुमार का बैग भी छीन लिया गया।

18 नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज है मामला

घटना के बाद कोतवाली थाने में अपहरण, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत 18 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बाद में कार्रवाई करते हुए युवती भावना को दस्तयाब कर लिया था। वहीं, मामले की जांच के दौरान ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर चार पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया जा चुका है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

कोतवाली पुलिस ने बताया कि ताजा कार्रवाई में भरत स्वामी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में शेष फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जांच जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...