चूरू। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधीन संचालित राजकीय विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इन विषयों के लिए ली जाएंगी सेवाएं
विभाग के अनुसार छात्रावासों में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत आवासीय विद्यार्थियों को गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषयों का अध्यापन कराने के लिए विशेषज्ञ एवं अनुभवी व्यक्तियों की सेवाएं गेस्ट फैकल्टी के रूप में ली जाएंगी।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सेवानिवृत्त कार्मिक तथा निजी अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता प्रमाण-पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
यहां जमा करें आवेदन
समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक सत्येन्द्र पाल वीर ने बताया कि कक्षा 9 एवं 10 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन संबंधित सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (ब्लॉक कार्यालय) में जमा करवा सकते हैं।
आवेदन निम्न ब्लॉकों के लिए आमंत्रित किए गए हैं
- चूरू
- राजगढ़
- तारानगर
- सरदारशहर
- रतनगढ़
- सुजानगढ़
- बीदासर






