राजलदेसर के सिमसिया रोड स्थित मुक्तिधाम के पास नगरपालिका द्वारा दोबारा कचरा डाले जाने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया है। इस मुद्दे को लेकर पार्षद धनपत शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कचरा डालना बंद करने और स्थल की सफाई कराने की मांग की गई।

क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

पहले हुआ था वैज्ञानिक निस्तारण

ज्ञापन में बताया गया कि पहले प्रशासन ने इस स्थान पर कचरा डालना बंद कर दिया था और आधुनिक मशीनों की मदद से वर्षों पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर खाद तैयार की गई थी। इससे क्षेत्र प्रदूषण मुक्त हो गया था।

अब दोबारा उसी स्थान पर कचरा डाले जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

धार्मिक स्थल और सरोवर पर खतरे की आशंका

क्षेत्रवासियों का कहना है कि कचरा स्थल के पास श्रीनाथ नगर गौशाला, श्री दण्डी स्वामी जोगेंद्र आश्रम, बाबा भूतनाथ मंदिर तथा ऐतिहासिक पन्ना सागर सरोवर स्थित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

उनका आरोप है कि बरसात के दौरान कचरे का दूषित पानी सरोवर में पहुंचने से पर्यावरण के साथ-साथ पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

पार्षद धनपत शर्मा और तुलसीराम पांडे ने कहा कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना नगरपालिका की जिम्मेदारी है। उनका कहना है कि दोबारा कचरा डाले जाने से श्रद्धालुओं की भावनाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व पालिका अध्यक्ष गोपाल नाई, प्रदीप पांडे, ओम पांडे, भवानी पांडे, मनोज गीवारीया, रामेश्वर कछावा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...