राजलदेसरनगरपालिका राजलदेसर में प्रशासनिक अधिकारी सहदान चारण के तबादले के बाद नव नियुक्त प्रशासनिक अधिकारी सीताराम मीणा का भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर नगर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क प्रकाश व्यवस्था और अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

जनहित में पारदर्शी कार्य करने का भरोसा

नव नियुक्त प्रशासनिक अधिकारी सीताराम मीणा ने कहा कि नगरपालिका प्रशासन जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगरवासियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए जनप्रतिनिधियों और आमजन के सहयोग से बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।

नगर विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रतिनिधिमंडल ने नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, पेयजल आपूर्ति में सुधार तथा अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर सुझाव दिए।

सभी ने नगर के समग्र विकास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गोपाल मारू, भाजपा मंडल महामंत्री खेमराज पारीक, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष इंद्रचंद देवड़ा, धनपत शर्मा, कुलदीप स्वामी, राजेश गर्ग, सांवरमल खटीक, मुकेश मारू, नगराज सोनी, सुभाष वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...