पीएम श्री यूनियन क्लब राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजलदेसर में ‘मिशन पढ़ो राजस्थान-2026’ के तहत बुधवार को ‘रीड ए थोन’ गतिविधि का आयोजन किया गया। सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक चले इस विशेष पठन अभियान में विद्यार्थियों ने अनुशासित वातावरण में विभिन्न पुस्तकों का अध्ययन किया।

30 मिनट तक किया पुस्तक पठन

विद्यालय में आयोजित इस अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ पुस्तकों का अध्ययन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नियमित अध्ययन की आदत विकसित करना और पुस्तक पढ़ने के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।

पुस्तकें व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला

प्रधानाचार्य मोहन लाल अर्जुन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकें जीवन निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन से भाषा कौशल, तार्किक सोच और व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को प्रतिदिन पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए पठन-पाठन की आदत को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

पठन संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, ‘रीड ए थोन’ गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन संस्कृति को सुदृढ़ करना, पुस्तकालय के प्रति रुचि बढ़ाना तथा भाषा दक्षता का विकास करना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...