राजगढ़ थाना क्षेत्र के मीठड़ी पट्टा गांव में खेत में काम करने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने और बीच-बचाव करने आई महिला व उसकी पुत्री के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खेत में स्प्रे करने के दौरान हुआ विवाद

थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग के अनुसार, मीठड़ी पट्टा निवासी त्रिलोक सिंह पुत्र रेवंत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 जुलाई 2026 को वह अपने खेत में स्प्रे कर रहा था। इसी दौरान कथित रूप से दिलीप सिंह, राजू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ओम सिंह, बिजू सिंह और साधारण सिंह वहां पहुंचे।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सभी आरोपी लाठी और जेली (लोहे की रॉडनुमा वस्तु) लेकर आए और उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

पत्नी और पुत्री से मारपीट का भी आरोप

रिपोर्ट के अनुसार, शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंची त्रिलोक सिंह की पत्नी मिंटू कंवर और उनकी पुत्री के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

राजगढ़ थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...