रतनगढ़ स्थित अपना घर आश्रम में भामाशाह बैजनाथ निर्मलकुमार धानुका परिवार की ओर से प्रभुजनों की सेवा के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने आश्रम को निराश्रित, बेसहारा और विमंदित लोगों की सेवा का प्रेरणादायी प्रकल्प बताते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया।

पूजन-अर्चन के साथ आयोजित लोकार्पण समारोह में महर्षि ने कहा कि गुमनामी के अंधेरे में जीवन बिता रहे बेसहारा लोगों की प्रभु स्वरूप मानकर सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों में समाज का बढ़ता सहयोग स्वागत योग्य है।

वृद्धाश्रम के लिए सड़क निर्माण की घोषणा

महर्षि ने आश्रम की व्यवस्थाओं में हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए प्रस्तावित वृद्धाश्रम निर्माण योजना के लिए आवश्यक सड़क निर्माण करवाने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गोपाल दत्त शर्मा ने की, जबकि पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

माधव सेवा सदस्य योजना की जानकारी

आश्रम समिति के सचिव कुलदीप व्यास ने धानुका परिवार और प्रेरक महावीर रामगढ़िया का आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष नरेंद्र झंवर ने आश्रम के दैनिक संचालन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से माधव सेवा सदस्य योजना की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य अतिथि अभिनेष महर्षि ने स्वयं पहल करते हुए 11 सदस्यों के आवेदन तत्काल भरवाए।

व्यवस्था संचालन समिति की ओर से प्रताप बोथरा, महावीर पंसारी, मयंक बाजोरिया, सांवरमल तोसावड़ और महेश सीमार ने अतिथियों का साफा एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे गणमान्य नागरिक

समारोह में भाजपा जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, पाबूसर सरपंच गोपाल सिंह, निखिल इंदौरिया, नारायण पारीक, महिपाल सिंह, मोतीलाल पारीक, गौतम महर्षि, वीरेंद्र कुमार सहल, राजकुमार मुरारका, नंदकिशोर माटोलिया, शिवलाल सिंह ढेवा, सलीम खान, निरंजन देव रूंथला, दीपक सरावगी, गणेश चौधरी, छोटूलाल स्वामी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...