रतनगढ़ के सेठ सूरजमल जालान राजकीय जिला चिकित्सालय में मेडिकल इक्विपमेंट परियोजना के तहत 80 लाख रुपये की अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनों का रविवार शाम लोकार्पण किया गया। यह सहयोग भामाशाह अरुण अजीतसरिया एवं हर्ष अजीतसरिया ने अपने पूर्वजों की स्मृति में किशन दयाल रामेश्वर लाल चैरिटी ट्रस्ट के माध्यम से प्रदान किया।

लोकार्पण समारोह में राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, विधायक पूसाराम गोदारा, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन, भामाशाह परिवार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अस्पताल को मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं

अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सिस्टम, लेजर मशीन, एडवांस्ड एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन, ईटीओ स्टेरिलाइजेशन यूनिट, फॉगर, आधुनिक ऑपरेशन टेबल, ब्लड वार्मर और कोटरी सहित कई अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं।

समारोह का आयोजन श्री गांधी बाल निकेतन परिसर में हुआ, जिसकी शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। हर्ष अजीतसरिया ने अतिथियों का आसामी फूलाम से स्वागत किया, जबकि संस्थाध्यक्ष घनश्यामचंद्र सोनी ने साहित्य भेंट किया।

ईएनटी विभाग के लिए नई मशीनरी की घोषणा

निकेतन सचिव एवं परियोजना के संस्थापक राजीव उपाध्याय ने क्षेत्रवासियों की ओर से भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त करते हुए परियोजना का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अस्पताल के ईएनटी विभाग के लिए मशीनरी उपलब्ध कराने का आग्रह किया, जिस पर अरुण अजीतसरिया ने तत्काल ईएनटी उपकरण उपलब्ध कराने की घोषणा की।

जनरल सर्जन डॉ. सुखवीर कस्वां ने नई मशीनों की कार्यप्रणाली और मरीजों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।

भामाशाह परिवार और सहयोगियों का सम्मान

समारोह में अरुण अजीतसरिया, सरोज अजीतसरिया, हर्ष अजीतसरिया, रूचि अजीतसरिया, अभय अजीतसरिया, प्रीति अजीतसरिया, मनीष कनोई, वंदना कनोई, स्वाति भुवालका, सरला अजीतसरिया, यश, अर्जुन एवं राजश्री अजीतसरिया का शॉल, साफा, चुनरी, साहित्य, पोर्ट्रेट और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

परियोजना में विशेष योगदान देने वाले डॉ. हर्ष बैद को चांदी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। चिकित्सालय प्रशासन ने भी भामाशाह परिवार का अभिनंदन पत्र एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।

जनप्रतिनिधियों ने की सराहना

पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने कहा कि रतनगढ़ चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है और इस परियोजना से क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।

वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन ने चिकित्सा व्यवस्था की कमियों को दूर कर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

विधायक पूसाराम गोदारा ने अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाया, जबकि पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने चिकित्सकों से उपलब्ध मशीनों का अधिकतम उपयोग कर आमजन को लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

समारोह में डॉ. सुखवीर खीचड़, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. वीरेंद्र वर्मा, सीबीईओ संदीप व्यास, देवकीनंदन रिणवा, लीटू कल्पनाकांत, अर्जुन सिंह फ्रांसा, एडवोकेट बजरंग गुर्जर, रामनारायण व्यास, खींवाराम खीचड़, अनूप जोशी, राधेश्याम पारीक, देवेंद्र यादव, हरिप्रसाद हर्षवाल, विनोद डागा, मोहम्मद अनवर कुरैशी, अशोक वर्मा, विष्णु सराफ, कन्हैयालाल चौमाल, लक्ष्मीनारायण बणसिया, सीए अरुण शर्मा, भानुप्रकाश इंदौरिया, राजेंद्र सिंह बीदावत सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप व्यास ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...