श्रावण मास में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए हरिद्वार जा रहे श्री भोले बाबा कावड़ यात्रा संघ के श्रद्धालुओं का रतनगढ़ में स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का स्थानीय लोगों ने अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
600 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे श्रद्धालु
संघ के अनुसार, आठ सदस्यीय जत्था हरिद्वार तक करीब 600 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेगा। कांवड़ में गंगाजल लेकर श्रद्धालु लगभग 15 दिन बाद राजलदेसर पहुंचेंगे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
आठ सदस्यीय जत्था हुआ रवाना
यात्रा दल में संयोजक सुभाष देवड़ा, मदन, घनश्याम मारु, गजानंद सुथार, मांगीलाल, हरिओम पारीक और धर्मेश प्रजापत सहित कुल आठ श्रद्धालु शामिल हैं।
नगरपालिका के पास किया अभिनंदन
रतनगढ़ में निर्वतमान पार्षद रामकिशन माटोलिया ने नगरपालिका के समीप श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे तथा यात्रा की सफल एवं सुरक्षित पूर्णता की कामना की।






