रतनगढ़ शहर के वार्ड संख्या 36 में टूटी और जर्जर सड़कें स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। सड़क पर बने गड्ढों के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।

भूतनाथ मुक्तिधाम के पीछे सबसे अधिक समस्या

स्थानीय लोगों के अनुसार परमाणाताल स्थित भूतनाथ मुक्तिधाम के पीछे का मार्ग पिछले कई महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ा है। सड़क पर बने बड़े गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। कई बार राहगीर चोटिल हो चुके हैं, वहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

वार्ड निवासी राधेश्याम प्रजापत, परमेश्वर जांगिड़, रिछपाल सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि वार्ड की कई गलियों की सड़कें खराब हो चुकी हैं। उनका कहना है कि बार-बार समस्या सामने आने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे आमजन को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पालिका बोली— मानसून के बाद होगा निर्माण

इस संबंध में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) भवानीशंकर व्यास ने बताया कि वार्ड की सड़कों के नवीनीकरण के लिए संबंधित ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मानसून समाप्त होने के बाद क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...