रतनगढ़ क्षेत्र के भींचरी गांव में खेत पर बने एक कुंड में डूबने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मवेशियों को पानी पिला रहा था, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मवेशियों को पानी पिलाते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, मृतक के बड़े भाई लीलाधर मेघवाल ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई मवेशियों को लेकर खेत गया था। वह खेत में बने कुंड से मवेशियों को पानी पिला रहा था।
इसी दौरान पड़ोसी किसान हेमाराम और रामूराम मेघवाल ने उसे वहां देखा था। कुछ समय बाद जब वह नजर नहीं आया तो उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी।
कुंड में मिला युवक का शव
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। कुंड में तलाश करने पर युवक मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग दर्ज कर ली गई है। युवक के कुंड में डूबने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।






