चूरू राजस्थान के प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। सुजानगढ़ उपखंड अधिकारी (एसडीएम) द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल फोन और स्मार्टवॉच ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन का कहना है कि व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

यह फैसला मंदिर परिसर में अनुशासन बनाए रखने और दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

एसडीएम बोले- पहले करनी होंगी जरूरी व्यवस्थाएं

हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि प्रतिबंध का आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि, इसे पूरी तरह प्रभावी बनाने के लिए पहले श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी।

प्रशासन का कहना है कि व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

अप्रैल की घटना के बाद उठी थी मांग

मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध की मांग अप्रैल के पहले सप्ताह में हुई एक घटना के बाद तेज हुई थी। उस समय हरियाणा के हिसार से आए कुछ श्रद्धालुओं और मंदिर के बाउंसरों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मंदिर परिसर में मोबाइल के उपयोग को लेकर नए नियम बनाने की मांग उठने लगी थी।

श्रद्धालुओं की मांग- नियम सबके लिए एक समान हों

प्रतिबंध के आदेश के बाद कई श्रद्धालुओं ने फैसले का स्वागत किया है। वहीं उनका कहना है कि यदि मोबाइल और स्मार्टवॉच पर रोक लगाई जाती है तो यह नियम श्रद्धालुओं, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और अन्य सभी संबंधित लोगों पर समान रूप से लागू होना चाहिए।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद नियमों के पालन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...