चूरू जिले के तारानगर क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बुचावास में कार्यरत हिंदी अनिवार्य व्याख्याता जयनारायण सहारण के स्थानांतरण के विरोध में विद्यार्थियों का आंदोलन तेज हो गया है। मंगलवार सुबह विद्यार्थियों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया और स्थानांतरण आदेश निरस्त करने की मांग की।

विद्यार्थियों का कहना है कि शिक्षक के स्थानांतरण से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। इसलिए शिक्षा विभाग को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।

पहले सौंपा था ज्ञापन

इससे पहले सोमवार को विद्यार्थियों ने अपनी मांग को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, तारानगर ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, चूरू को पत्र भेजकर व्याख्याता जयनारायण सहारण का स्थानांतरण निरस्त करने की कार्रवाई करने का आग्रह किया था।

हालांकि, अब तक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं होने पर विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाया।

पढ़ाई प्रभावित होने की जताई चिंता

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि जयनारायण सहारण लंबे समय से विद्यालय में अध्यापन कर रहे हैं और उनके स्थानांतरण से हिंदी विषय की पढ़ाई प्रभावित होगी।

उन्होंने मांग की कि विद्यार्थियों के हित को देखते हुए स्थानांतरण आदेश तत्काल वापस लिया जाए।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से स्थानांतरण आदेश पर कोई नया आधिकारिक निर्णय सामने नहीं आया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...