ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान (एसएमटीआई), बगड़ में बुधवार, 5 अगस्त 2026 को मेगा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। संस्थान परिसर में आयोजित होने वाले इस भर्ती अभियान में आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
संस्थान अधीक्षक नरेश कुमार सैनी ने बताया कि प्लेसमेंट प्रक्रिया सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी।
इन कंपनियों में मिलेगा रोजगार का अवसर
मेगा कैंपस प्लेसमेंट में टाटा मोटर्स, इंडो-मीम लिमिटेड, लुकास टीवीएस लिमिटेड, सुब्रोस लिमिटेड और जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी कंपनियां भाग लेंगी।
उन्होंने बताया कि न्यूनतम 18 वर्ष आयु वाले आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग ले सकते हैं। आसपास के क्षेत्रों के पात्र अभ्यर्थियों को भी इसमें शामिल होने का अवसर मिलेगा।
ये दस्तावेज साथ लाना होंगे
संस्थान प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर संस्थान पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है।
अभ्यर्थियों को अपने साथ रिज्यूमे/सीवी, आईटीआई की अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की प्रतिलिपि, नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो तथा सभी दस्तावेजों के दो सेट साथ लाने होंगे।






