बीदासर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33.3 ग्राम एमडी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो भी जब्त
बीदासर (चूरू)। बीदासर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 33.3 ग्राम एमडी (मादक पदार्थ) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोखा रोड स्थित एकता द्वार के निकट गश्त के दौरान की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया।
नागौर के दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहनराम जाट और भंवराराम जाट, निवासी जिला नागौर, के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
सांडवा थाना पुलिस करेगी जांच
यह कार्रवाई बीदासर थाना के कार्यवाहक थानाधिकारी हेतराम के नेतृत्व में की गई। मामले की आगे की जांच सांडवा थानाधिकारी महेंद्र कुमार को सौंपी गई है।
पुलिस मामले में मादक पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।






