सीकर में जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति की बैठक 24 जुलाई को
सीकर। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की महाप्रबंधक विकास सिहाग ने बताया कि जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति की बैठक 24 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।
जिला कलेक्टर करेंगे अध्यक्षता
उन्होंने बताया कि बैठक प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार, सीकर में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर आशीष मोदी करेंगे।
बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित विवादों एवं शिकायतों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।






