सीकर जिले के दांतारामगढ़ क्षेत्र के हीरवास गांव में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब बनाने की दो फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई सीकर और नागौर आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन स्थानों पर लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध देशी शराब का निर्माण किया जा रहा था।

छापेमारी की भनक लगते ही फैक्ट्री में लगा दी आग

आबकारी विभाग की टीम जैसे ही गांव में पहुंची, आरोपियों को कार्रवाई की सूचना मिल गई। आरोप है कि पकड़े जाने और सबूत नष्ट करने के उद्देश्य से उन्होंने मकान में संचालित अवैध शराब फैक्ट्री में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।

टीम ने आग पर पाया काबू

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और जलने से बची शराब निर्माण सामग्री व अन्य सामान को अपने कब्जे में लिया।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

घटना के बाद आबकारी विभाग और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध शराब निर्माण का यह नेटवर्क कब से संचालित हो रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...