Archive Notice: This article was originally published on 9 दिसम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर जिले के कमूल एक सहारा एनजीओ के अध्यक्ष डॉ. एस के फगेड़िया को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर श्री सरदार वल्लभभाई पटेल दिव्य रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

सम्मान समारोह गुजरात के वडोदरा शहर में गायत्री विकलांग मानव मंडल द्वारा आयोजित किया गया, जहां देशभर से सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरण संरक्षकों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों ने किया सम्मान

कार्यक्रम में मनीषा बेन (मंत्री, महिला एवं बाल विकास),
सांसद हेमांग जोशी,
विधायक बालकृष्ण शुक्ला,
और गायत्री विकलांग मानव मंडल की संस्थापक रूक्मणी देवी माहेश्वरी सहित कई अतिथि मौजूद रहे।

डॉ. फगेड़िया को मंच पर प्रतीक चिन्ह, अवॉर्ड तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान रूक्मणी देवी माहेश्वरी ने कहा:

“डॉ. फगेड़िया ने पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जो नवाचार किए हैं, वह समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।”


पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय योगदान

कमूल एक सहारा एनजीओ और कमलादेवी जनसेवा संस्थान सीकर के सहयोग से
डॉ. फगेड़िया ने कई पौधारोपण अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम और नवाचारी पर्यावरण मॉडल तैयार किए, जिनकी देशभर में प्रशंसा हो रही है।


इससे पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान

डॉ. एस के फगेड़िया इससे पूर्व—

  • गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड
  • भारत गौरव सम्मान अवॉर्ड
  • राष्ट्र विभूति सम्मान अवॉर्ड
  • सनशाइन ऑफ इंडिया अवॉर्ड
  • राज्य स्तर का मां भारती सेवा सम्मान

जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से भी सम्मानित हो चुके हैं।


संस्थान में उत्साह

अवॉर्ड की घोषणा के बाद संस्थान के पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर सचिव सुमन नेहरा, सहसचिव शिवकरण, कोषाध्यक्ष विकास फगेड़िया, मीडिया प्रभारी शैताना राम जाखड़, जितेंद्र दायमा, गोपाल बाजिया, सुभाष, सुमन, कमला रणवा, पवन मोगा, विजयपाल सहित सभी टीम सदस्य मौजूद रहे और उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...