घटना का सीसीटीवी भी आया सामने, अस्पताल के कई हिस्से हुए जर्जर

चूरू जिले के सुजानगढ़ स्थित दुर्गादत्त फतेहपुरिया राजकीय मातृ एवं शिशु अस्पताल (जनाना अस्पताल) में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर बरामदे की जर्जर छत का प्लास्टर अचानक एक महिला पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान महिला के सिर में दो टांके लगाए। घायल महिला की पहचान किरण मेघवाल (25), निवासी गुलेरिया (सुजानगढ़) के रूप में हुई है।

अस्पताल प्रभारी डॉ. बंशीधर के अनुसार किरण मेघवाल बुधवार दोपहर अस्पताल आई थी। जब वह मुख्य गेट से बाहर निकलकर बरामदे में पहुंची, तभी छत का प्लास्टर सीमेंट सहित भरभराकर उसके सिर पर गिर पड़ा।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने महिला को तुरंत अस्पताल के अंदर पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।

इलाज के बाद महिला अपने घर लौट गई। जानकारी के अनुसार वह अस्पताल के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर कार्यरत है।अस्पताल प्रभारी डॉ. बंशीधर ने बताया कि बरसात के कारण भवन की छत में सीलन आ गई है और बरामदे सहित अस्पताल के कई हिस्से जर्जर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन हिस्सों को खतरनाक बताते हुए संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है।

4 अगस्त को भी सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को पत्र लिखकर मरम्मत की मांग की गई थी।अस्पताल प्रशासन के अनुसार रूम नंबर-1, टीकाकरण कक्ष और अन्य हिस्सों में भी सीलन के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। रूम नंबर-1 की छत का एक बड़ा हिस्सा पहले ही गिर चुका है। ऐसे में अस्पताल में कार्यरत स्टाफ और उपचार के लिए आने वाले मरीजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...