अजीतगढ़ में आगामी 10 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले शिव महापुराण कथा महोत्सव के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन की मंगलकामना के साथ बुधवार को शहर के मुख्य चौपड़ स्थित कचहरी गणेश मंदिर में प्रथम पूज्य भगवान गणेश का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर उन्हें कथा महोत्सव का प्रथम निमंत्रण अर्पित किया गया।
श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली यह कथा मुख्य डाकघर के समीप स्थित शिव मंदिर परिसर में प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक होगी। कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन के कथा मर्मज्ञ श्री सोनू श्याम जी की मधुर वाणी में किया जाएगा।
10 अगस्त को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
कथा महोत्सव का शुभारंभ 10 अगस्त को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर सेंट्रल बैंक, श्री कृष्ण गौशाला, जयपुर तिराहा, बाबा नारायण दास राजकीय उप जिला अस्पताल, मोदी मीनार, नगर पालिका कार्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, संध्या गोविंद रत्न प्लाजा, मुख्य चौपड़, सेडमाता मंदिर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्याम मंदिर और मुख्य डाकघर होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी।
कलश यात्रा में महिलाएं मांगलिक परिधान धारण कर सिर पर मंगल कलश लेकर शामिल होंगी।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित
इस अवसर पर गणेश मंदिर के पुजारी मुरारी मिश्रा, आदर्श सांस्कृतिक कला सेवा समिति के निदेशक दिनेश गोविंद शर्मा, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला सदस्य विमल इंदौरिया, अजीतगढ़ कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष विष्णु चौधरी, श्याम सेवा ट्रस्ट के शिव रतन नरेडी, समिति के प्रकाश नोताका, कृष्ण गोपाल कुमावत, संतोष लुनाका, सुनील जांगिड़, मोनू टेलर, इंद्राज वर्मा, सोनू मीना, श्याम सखी परिवार की मुखिया मंजू नरेडी, कृष्णा शर्मा, दिव्यांशी इंदौरिया, प्रियंका मीना, कोमल वर्मा, पूनम कुमावत, नेहा कुमावत, सुमन कुमावत, सुनीता मीना, सुनीता जांगिड़, नंदू स्वामी, गीता वर्मा, रोहित सैनी, लक्ष्य इंदौरिया सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।






