सीकर देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के घोषित परिणामों में एलन करियर इंस्टीट्यूट, सीकर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संस्थान के क्लासरूम स्टूडेंट कृतिक जैन ने 701 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR)-18 हासिल की है।


टॉप-1000 में एलन सीकर के 21 विद्यार्थी

एलन के डिप्टी जोनल हेड एवं सेंटर हेड सुरेन्द्र सहारण ने बताया कि इस वर्ष संस्थान के 21 क्लासरूम स्टूडेंट्स ने टॉप-1000 में स्थान बनाया है।

इनमें प्रमुख रूप से यश (AIR-135), प्रियांशु कटेवा (AIR-193), दीपिका (AIR-205), दक्ष भारिया (AIR-209), रोशन सिंह (AIR-249), जुनून बुडानिया (AIR-383), मृदुल (AIR-443), विशाल चौधरी (AIR-461), राकेश (AIR-487), रोशन सैन (AIR-493), प्रियांशु शर्मा (AIR-539), सहर (AIR-698), दिवस बड़ूपाल (AIR-761), अनुष्का परमारवाल (AIR-780), आशीष चौधरी (AIR-785), आदित्य खुटेटिया (AIR-797), नवधा (AIR-808), अरविंद कुमार (AIR-885), लावण्या बिजारणिया (AIR-889) और वाहिद अली अगवान (AIR-922) शामिल हैं।


टॉप-500 में भी 11 विद्यार्थियों का स्थान

मेडिकल डिवीजन हेड ऋषभ शर्मा ने बताया कि टॉप-500 में एलन सीकर के 11 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में एलन सीकर ने 13 सीकर टॉपर और टॉप-100 में 17 रैंक दिए हैं।


राष्ट्रीय स्तर पर भी एलन का दबदबा

एलन के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल ने 715 अंक प्राप्त किए। टाईब्रेकर नियमों के आधार पर आर्यन गुप्ता को AIR-1 तथा पंशुल बंसल को AIR-2 घोषित किया गया।

इसके अलावा आयुष भालोटिया ने AIR-4, आर्यन दुबे ने AIR-7 तथा गौरव सिंह ने AIR-9 प्राप्त की।


सीईओ ने दी विद्यार्थियों को बधाई

एलन के सीईओ नितिन कुकरेजा ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान ने इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक उपलब्ध परिणामों के अनुसार टॉप-10 में एलन के 5, टॉप-20 में 10, टॉप-50 में 23 और टॉप-100 में 46 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं एनटीए की ओर से जारी 690 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 138 विद्यार्थियों की सूची में एलन के 63 छात्र शामिल हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...