भारतीय इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (BIET), सीकर में आयोजित एरिस्टन यूके (Eriston UK) की प्लेसमेंट ड्राइव में वर्ष 2026 बैच के इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा के विद्यार्थियों का 100 प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ। संस्थान ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत और उद्योगों से बेहतर समन्वय का परिणाम बताया।

चयनित विद्यार्थियों को दी बधाई

इस अवसर पर संस्थान के वाइस चेयरमैन शीशराम रणवा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

संस्थान के डायरेक्टर डॉ. जटाशंकर पुनिया ने कहा कि BIET विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और बेहतर प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

वहीं प्राचार्य डॉ. नितेश दीक्षित ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया।

उद्योगों से मजबूत समन्वय का मिला लाभ

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर विजय श्योराण ने कहा कि उद्योगों के साथ संस्थान के मजबूत समन्वय के कारण विद्यार्थियों को उत्कृष्ट रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

संस्थान के अनुसार, यह उपलब्धि BIET की गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और उद्योगों से मजबूत जुड़ाव को दर्शाती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...