राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर 6 अगस्त (गुरुवार) को सीकर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे हिरना गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेकर शहीद विष्णु शेखावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का उद्घाटन करेंगे।
निजी सहायक विकास बडसीवाल ने यह जानकारी दी।
शाम 7:30 बजे हिरना पहुंचेंगे
जारी कार्यक्रम के अनुसार, शिक्षा मंत्री सायं 4 बजे जयपुर से राजकीय वाहन द्वारा रवाना होंगे और सायं 7:30 बजे हिरना (सीकर) पहुंचेंगे।
यहां वे विद्यालय के नवीन भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के बाद कोटा के लिए होंगे रवाना
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उद्घाटन समारोह में भाग लेने के बाद शिक्षा मंत्री रात्रि 10:20 बजे सीकर से कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे।






