सीकर, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता रविवार, 19 जुलाई 2026 को सीकर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों शाकंभरी माता मंदिर और श्री खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
पहले शाकंभरी माता, फिर बाबा श्याम के दर्शन
अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा ने बताया कि राज्यपाल रविवार सुबह 10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे शाकंभरी माता मंदिर के लिए रवाना होंगे, जहां पूजा-अर्चना करेंगे।
शाम 4 बजे वे शाकंभरी से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर सायं 5 बजे दांतारामगढ़ स्थित श्री खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचेंगे और बाबा श्याम के दर्शन करेंगे।
दर्शन के बाद जयपुर के लिए होंगे रवाना
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राज्यपाल सायं 5:30 बजे सड़क मार्ग से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
प्रशासन ने राज्यपाल के दौरे को लेकर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।






