लक्ष्मणगढ़ श्रावण मास के पावन अवसर पर मुकुंदगढ़ स्टेट हाईवे स्थित शिव मंदिर भातरों की बगीची, धाभाईयों की ढाणी में आयोजित होने वाले विशाल शिव जागरण एवं भंडारे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन समिति ने रविवार को रुकनसर आश्रम पहुंचकर संतों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

आयोजन समिति के मनोज कुमार गौड़ ने बताया कि मंदिर परिसर में 2 अगस्त को विशाल शिव जागरण का आयोजन किया जाएगा।

महंत कैलाश नाथ महाराज के सानिध्य में होगा आयोजन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम रुकनसर आश्रम के पीठाधीश्वर महंत कैलाश नाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा। इस दौरान युवा संत गुलाब नाथ महाराज सहित स्थानीय भजन कलाकार भगवान शिव की महिमा से जुड़े भजनों की प्रस्तुति देंगे।

समाधि पर धोक लगाकर लिया आशीर्वाद

रविवार को आयोजन समिति के सदस्यों ने रुकनसर आश्रम पहुंचकर समाधि पर धोक लगाई और कार्यक्रम की सफलता की कामना की। इसके बाद संतों को औपचारिक रूप से जागरण में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर मनोज गौड़, राजू सैनी, देवीलाल धाभाई, बलराम धाभाई सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने महंत कैलाश नाथ महाराज और युवा संत गुलाब नाथ महाराज को आगामी शिव जागरण में पधारने का आग्रह किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...