अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राजस्थान) के संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत मेघा अग्रवाल (पटवारी) को सीकर महिला जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग की सहमति एवं प्रदेश महिला प्रभारी राजदुलारी गोयल के मार्गदर्शन में की गई।

इस संबंध में मनोनयन पत्र प्रदेश महिला अध्यक्ष आरती गुप्ता तथा प्रदेश महिला महामंत्री डॉ. सुधा पोद्दार जाजोदिया द्वारा जारी किया गया।

संगठन ने जताया विश्वास

प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि मेघा अग्रवाल अपनी संगठनात्मक क्षमता, सक्रिय कार्यशैली और समाज सेवा की भावना के साथ महिला संगठन को मजबूत करेंगी तथा अग्रवाल समाज के हित में प्रभावी भूमिका निभाएंगी।

संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई कि उनके नेतृत्व में महिला जिला इकाई संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देगी।

समाज में खुशी का माहौल

मेघा अग्रवाल की नियुक्ति पर अग्रवाल समाज एवं संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संरक्षक पवन मोदी, जिला चेयरमैन अमित चिरानिया, जिलाध्यक्ष अनिल तोदी, जिला उपाध्यक्ष सज्जन अग्रवाल, जिला महामंत्री मणि शंकर खेतान सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं महिला सदस्यों ने उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

पटवारी परिवार की ओर से भी मेघा अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...