जवाहर नवोदय विद्यालय, पाटन (sikar) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह ने बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस निर्णय से उन विद्यार्थियों और अभिभावकों को अतिरिक्त समय मिलेगा, जो निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर सके थे।

पात्र अभ्यर्थी निःशुल्क कर सकते हैं आवेदन

प्राचार्य नारायण सिंह के अनुसार, इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।

अभिभावकों और विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है, ताकि अंतिम समय में किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।

इन पोर्टल पर करें आवेदन

आवेदन के लिए अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट तथा ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...